भारी बारिश के साथ केरल पहुंचा मानसून, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा करने की उम्मीद है।

बारिश और मानसून (Monsoon) पर मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर अपना पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है। इनके अनुसार अब मानसून भारत पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल में मानसून के आगमन की आज घोषणा की है।

मौसम विज्ञानियों ने पहले कहा था कि चक्रवात ‘बिपारजॉय’ मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत “हल्की” होगी।

आईएमडी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 8 जून को केरल में आ गया है।”

मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, तमिलनाडु दक्षिण, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds