इन राशियों को मिलेगा लक्ष्मी योग का लाभ, 7 जुलाई तक नहीं होगी धन की कमी
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर के साथ ही युति और योगों का भी विशेष महत्व होता है। दरअसल गोचर से संभावनाएं बनती हैं और योगों से विशेष फल की प्राप्ति होती है। शुभ फल देनेवाले शुक्र ने कुछ ही दिनों पहले कर्क राशि में गोचर किया है। इस गोचर से लक्ष्मी योग बन रहा है, जो 7 जुलाई तक चलेगा। जैसा कि नाम से जाहिर है, लक्ष्मी योग से धन-संपदा में बढ़ोतरी के संयोग बनते हैं। वैसे तो ये योग सभी राशियों के जातकों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका विशेष लाभ हो सकता है। इन राशियों को अपार धन संपदा के साथ हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसे बनता है लक्ष्मी योग और इससे किन राशियों को फायदा मिल सकता है।
कैसे बनता है लक्ष्मी योग?
कुंडली में लक्ष्मी योग तब बनता है जब आपके भाग्य भाव (नवम भाव) का स्वामी केंद्र में हो। लेकिन इस शुभ फलों के लिए जरुरी है कि यह मित्र राशि, स्वराशि, उच्च राशि या अपने मूल त्रिकोण में हो। इसके अलावा अगर लग्नेश मजबूत हो, तो इस योग से बहुत लाभ मिलते हैं। इसकी वजह ये है कि कुंडली के त्रिकोण भाव को लक्ष्मी स्थान कहा जाता है जबकि केंद्र को विष्णु स्थान। जब केंद्र और त्रिकोण के बीच संबंध बनता है तो इससे व्यक्ति को लक्ष्मी माता की कृपा प्राप्त होती है। इसलिए इसे लक्ष्मी योग कहा जाता है। यह योग जिस जातक की भी कुंडली में बनता है, उसके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती। अब जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है।
मेष राशि
लक्ष्मी योग इन राशि के जातकों का भाग्य चमका सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है। परिवार से निभाया हुआ कोई वादा पूरा हो सकता है। आय में वृद्धि होगी और नए स्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा में जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि
इस राशि के लिए शुक्र लक्ष्मी योग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। ऐसे में कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। लंबे समय से रुका काम एक बार फिर से शुरू हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में आ रही हर एक अड़चन से निजात मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए शुक्र पंचम स्थान का स्वामी होता है और सातवें स्थान पर मौजूद कर्क राशि में गोचर कर रहा है। इस राशि के लिए शानदार लक्ष्मी योग बन रहा है। इस गोचर से धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी और काराबोर में काफी मुनाफा होगा। पत्नी को भी आय की प्राप्ति होगी। साथ ही साझेदारी के कारोबार में तरक्की की संभावना है। 7 जुलाई तक का समय आपके लिए बेहद शुभ और लाभकारी है।