अब तक कुंवारी एकता कपूर ने क्यों नहीं की शादी? TV क्वी न की नेट वर्थ जान रह जाएंगे दंग

मुंबई : एकता कपूर को सीरियल्स की जान कहा जाता है। वह ऐसी टेलीविजन प्रोड्यूसर्स हैं, जो जिस सीरियल को हाथ लगा देती हैं वह हिट हो जाता है। जी हां, तभी तो उन्हें टीवी की क्वीन कहा जाता है।
एकता ने आखिर अब तक शादी क्यों नहीं की
सिर्फ डेली सोप ही नहीं, बल्कि रियालिटी शोज से लेकर फिल्में भी एकता कपूर प्रोड्यूस करती हैं। एकता कपूर के कामकाज के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि जितेंद्र की बेटी एकता ने आखिर अब तक शादी क्यों नहीं की। वह मां कैसे बनी और उनकी तमाम ऐसी बातें जो उनके फैंस गूगल पर खूब सर्च करते हैं।
15 साल की उम्र में ही शादी के सपने सजाया करती थीं
एकता कपूर को लेकर सबसे ज्यादा ये सवाल पूछा जाता है कि आखिर क्यों उन्होंने शादी नहीं की। जितेंद्र और शोभा की लाडली 15 साल की उम्र में शादी के सपने सजाया करती थीं। मगर पिता की कही एक बात के बाद उनका जीवन ही बदल गया।
पिता जितेंद्र की वो बात एकता के दिल में उतर गई
टीनएज में एकता कपूर को पार्टी करने का बहुत शौक था। एक दिन सुपरस्टार पिता जितेंद्र उनसे खासा नाराज हो गए और उन्होंने बेटी से एक बात कही। उन्होंने कहा कि या तो तुम शादी कर लो और यूं ही पार्टी करती रहो या फिर सीरियस होकर कामकाज शुरू करो।
बस फिर शादी ब्याह का सपना छोड़, काम पर लग गईं एकता
पिता की नाराजगी और बात को सुन एकता कपूर को 440 वॉल्ट का झटका लगा था। उसके बाद उन्होंने तय कर लिया था कि वह जिंदगी में पिता की तरह बढ़िया काम करेंगी और परिवार का नाम रौशन करेंगी।
फ्लॉप हुए शुरुआती सीरियल
बस फिर क्या, उन्होंने सीरियल बनाने शुरू किए। 17 साल की उम्र में वह सबसे पहले ऐड एजेंसी से जुड़ीं। शुरुआत में उनके बनाए कई सीरियल फ्लॉप भी हुए। लेकिन एकता को काम करने में मजा आने लगा और उन्होंने हार नहीं मानी। फिर उन्हें पहली सफलता मिली शो ‘हम पांच’ से।
दूसरे स्टारकिड से अलग हैं एकता
एकता कपूर की खासियत ये थी कि उन्होंने दूसरे स्टारकिड्स की तरह एक्टिंग में नहीं बल्कि प्रोडक्शन में हाथ अजमाया। जहां सबका सपना पहले फिल्मों के लिए काम करना होता है तो उन्होंने टीवी को चुना। आज के समय में वह टीवी पर राज कर रही हैं।