CG : छह तस्‍कर गिरफ्तार : वन विभाग की छापेमारी में चार जिंदा मोर सहित तेंदुआ, भालू और बाघ की खाल बरामद

गरियाबंद। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में बाघ की खाल, चार जिंदा मोर तथा बड़ी मात्रा में तेंदुआ, भालू, मोर के अवशेष बरामद किए हैं। इसके अलावा विभाग ने शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियार भरमार बंदूक, तीर-कमान, जाली, बरामद भी किए हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़-ओडिशा की बार्डर पर एंटी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद एवं वन परिक्षेत्र खरियार ओडिशा के स्‍टाफ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है।

छत्तीसगढ़ वन विभाग के एंटी पोचिंग टीम ने उदंती सीतानदी अभ्यारण्य के सीमा से लगे ओडिशा के नुआपड़ा जिले के कई गांव में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने बाघ के खाल, दांत और नाखून जब्त किया. बाघ के शिकार की पुष्टि ने एक बार फिर वन विभाग को चिंता में डाल दिया है।

शिकारियों से भालू, हिरण, कोटरी जैसे अन्य वन्य प्राणियों के खाल अंग और भारी मात्रा में अवशेष प्राप्त किया है. अभियान दोनो प्रदेश के वन अमला ने संयुक्त रूप से चलाकर दोनों राज्य के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नियमित शिकार में जुड़े 6 अन्य आरोपी की पहचान कर टीम ने इलाके में सर्चिंग भी शुरू कर दी है. शिकारियों के पास शिकार के औजार भी जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds