साइकिल पर लादकर लाए महिला की लाश और दुकान के सामने लिटा दिया, 2 आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा : जिले में 2 युवक अचानक से एक महिला की लाश लेकर शहर के बीचो बीच वाले इलाके में पहुंच गए और उसे वहीं छोड़ दिया। दोनों लाश को साइकिल पर लादकर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने एक दुकान के सामने लाश को लिटा दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी  में कैद हो गई है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, मंगलवार दोपहर लोगों ने पुराना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर के पास एक दुकान के सामने महिला की लाश देखी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

सीसीटीवी  में नजर आए लोग

इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें 2 शख्स साइकिल से महिला का शव उतारते नजर आए। वे दोनों लड़खड़ा रहे थे। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे दोनों ने महिला का शव एक दुकान के सामने छोड़कर चले जाते हैं। इस दौरान आस-पास से लोग भी गुजरते हैं, लेकिन उन्हें कोई नहीं रोकता है।

दोनों हिरासत में

वीडियो देखने के बाद पुलिस ने दोनों को खोजते हुए कोठीघर के पास से पकड़ लिया है। दोनों ने इतनी शराब पी रखी थी कि पुलिस को कुछ ठीक से बता नहीं पा रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि 2 युवक और मृतक महिला ने शराब पी रखी थी, और ज्यादा शराब पीने से महिला की मौत हो गई है।

बतौली इलाके की रहने वाली थी महिला

पुलिस ने महिला की पहचान भी कर ली है। महिला बतौली इलाके के जामपारा की रहने वाली थी। उसका नाम सुमन चौधरी(37) था। लेकिन वो इन लोगों के साथ कैसे आई ये पता नहीं चल सका है। न ही जिन 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके बारे में कोई जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds