द फैमिली मैन’ को सीरियल समझ बैठी थीं मनोज बाजपेयी की वाइफ, डर के मारे पति को दी थी ऐसी नसीहत

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री के ग्रेट एक्टर्स की जब भी बात आती है, तो लोगों की जुबान पर मनोज बाजपेयी का नाम जरूर शामिल होता है। सिल्वर स्क्रीन पर उन्होंने जितने भी किरदार निभाए हैं, उनके लिए उन्हें हमेशा सराहना मिली है।

मनोज बाजपेयी ने सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नाम कमाया है। उनकी सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को कैसे भूला जा सकता है।

टर्निंग प्वाइंट की तरह साबित हुई ‘द फैमिली मैन’

राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के निर्देशन में बने ‘द फैमिली मैन‘ शो में  मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का रोल किया था, जो शादीशुदा है, और जिसके दो बच्चे हैं।

इसके साथ ही वह थ्रेट एनालिसिस और सर्विलांस टीम में सीनियर ऑफिसर हैं, लेकिन उनकी फैमिली को उनके इस काम के बारे में नहीं पता है। ‘द फैमिली मैन’ सीरीज को काफी पसंद किया गया।

मनोज बाजपेयी के लिए यह सीरीज टर्निंग प्वांइट की तरह साबित हुई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी वाइफ को उनके इस शो को करने से एक डर सता रहा था।

मनोज बाजपेयी की पत्नी को सताने लगा था डर

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, मनोज बाजपेयी ने बताया कि राज और डीके ने उन्हें दो एपिसोड भेजे थे, जो उन्हें काफी पसंद आए। उन्होंने श्रीकांत तिवारी के कैरेक्टर को समझने के लिए नोट्स बनाने शुरू कर दिए।

यह सब वह इतनी दीवानगी के साथ कर रहे थे कि, एक बार कुछ याद आते ही वह तुरंत उसे नोटबुक में लिखना शुरू कर देते थे। उन्होंने यह तक तय कर लिया था कि, वह आठ महीनों तक काम नहीं करेंगे, जबकि, वह खूब वर्क आउट कर रहे थे। उनमें यह बदलाव देख उनकी वाइफ शबाना हैरत में पड़ गईं थीं।

‘द फैमिली मैन’ को सीरियल समझ बैठी थीं शबाना

मनोज बाजपेयी ने बताया कि शबाना को लगा कि ‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज नहीं, बल्कि सीरियल है। उन्हें लगा था कि यह उनका करियर बर्बाद कर देगा। उन्होंने मनोज बाजपेयी से कहा, ”पैसों की क्या जरूरत है? आप अपना करियर क्यों बर्बाद कर रहे हो? सब अच्छा खासा चल रहा है। सब खत्म कर दोगे।”

शबाना इस शो को एक सीरियल समझ बैठी थीं। मनोज बाजपेयी ने कहा कि जब तक शबाना ने शो का पहला सीजन नहीं देख लिया, तब तक उन्हें OTT का महत्व समझ नहीं आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds