प्रवासी भारतीयों से बोले राहुल: ‘बोस, पटेल जैसे NRI रहे भारत के निर्माता, पर BJP गोडसे की विचारधारा पर चल रही’

वाशिगठन : राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों ने अहम किरदार निभाया है। उन्होंने दुनिया में खुले विचार रखे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस सहित सभी प्रमुख नेता एनआरआई थे, उन्होंने दुनिया में खुले विचार व्यक्त किए। आधुनिक भारत के निर्माता महात्मा गांधी एक एनआरआई थे। स्वतंत्रता आंदोलन की नींव दक्षिण अफ्रीका में रखी गई थी।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने भारत को बदनाम करने के लिए वैश्विक स्तर पर एक नैरेटिव लागू करने का आरोप लगाया है। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश फिलहाल दो विचारधाराओं के कारण संघर्ष कर रहा है। पहला कांग्रेस समर्थित दूसरी भाजपा और आरएसएस समर्थित। लेकिन कांग्रेस के सिद्धांत और हमारी विचारधारा महात्मा गांधी के विचारधारा से मेल खाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विचार महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे से मेल खाते हैं। हमारी विचारधारा उन महात्मा गांधी से मेल खाती है, जो एक एनआरआई थे। वह बेहद सुलझे हुए व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन भर सत्य की खोज की। भाजपा गोडसे की विचारधारा पर चलती है, जो हिंसक है और गुस्सैल व्यक्ति है और जीवन की सच्चाई का सामना करने में असमर्थ है।

पहले भी साध चुके हैं भाजपा पर निशाना

राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा पर हैं। यहां वॉशिंगटन और सैन फ्रांसिस्को के बाद राहुल गांधी न्यूयॉर्क पहुंचे। शनिवार को उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस-यूएसए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा था कि हमने कर्नाटक में यह करके दिखाया है कि हम भाजपा को हरा सकते हैं। हमने ना सिर्फ भाजपा को हराया बल्कि उसे धूल में मिला दिया। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सारे उपाय किए। उनके पास मीडिया था, हमारे मुकाबले 10 गुना ज्यादा पैसे थे, एजेंसियां थी लेकिन उसके बावजूद हमने उन्हें हरा दिया। मैं बताना चाहता हूं कि अब तेलंगाना के चुनाव में भी हम उन्हें हराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds