जंगल में मिला विलुप्त प्रजाति का सर्प बम्बू पिट वाइपर, छलावरण में होते हैं बेहद माहिर

गरियाबंद/ मैनपुर : उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में विलुप्त प्रजाति के बेहद खास बम्बू पिट वाइपर सर्प मिला है। इसका फोटो नोवा नेचर सोसायटी में कार्य करने वाले मैनपुर क्षेत्र के युवक ओमप्रकाश नागेश ने ली है।

उदंती सीतानदी के जंगल कई प्रकार के दुर्लभ जीवों का घर हैं। इसमें सर्प की करीब 30 से ज्यादा प्रजाति शामिल हैं। इनका विवरण नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के किताब में बताया गया हैं। हाल में संस्था को एक बेहद खूबसूरत दुर्लभ सांप बम्बू पिट वाइपर मिला, जो केवल भारत में पाया जाता है। इसकी लंबाई 60 से 70 सेमी तक हो सकती हैं, यह पेड़ों पर विचारण करता है।

विष इतना कारगर नहीं होता जो इंसान को हानि पहुंचाए

इस संबंध में नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एम सूरज राव ने जानकारी देते हुए बताया बम्बू पिट वाइपर बेहद ही दुर्लभ प्रजाति के सर्प है। अन्य वाइपर प्रजाति की तरह यह भी विषैला होता है, लेकिन इनका विष इतना कारगर नहीं होता जो इंसान को हानि पहुंचाए। यह छलावरण में बेहद माहिर होते हैं और इनका रंग पेड़-पत्तों से घुल मिल जाता हैं, जिस कारण इसे जंगल में देख पाना बेहद मुश्किल होता हैं। इसके थूथन पर दो गर्मी संवेदन पिट होते हैं, जो अंधेरे में भी अपने शिकार को पहचानने और सटीक शिकार करने में मदद करते हैं।

टाइगर रिजर्व को बचा कर रखना जरूरी

ऐसे दुर्लभ जीवों को बचाने और उनके संरक्षण के लिए उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व को बचा कर रखना जरूरी हैं। उदंती अभ्यारण्य के कुल्हाड़ीघाट जंगल में यह विलुप्त प्रजाति के सर्प नजर आया है। इसके सामने मुंह का हिस्सा बेहद चौड़ा होता है। इसके पीछे का भाग पतला होता है, एशिया में मुख्य रूप से इनकी दो प्रजाति पाई जाती है। यह सर्प अब बहुत कम नजर आता है। इसके कारण इसे विलुप्त प्रजाति का माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds