इस दुख की घड़ी में हम भारत के साथ’; ओडिशा रेल हादसे पर रूस, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों ने जताया शोक

नई दिल्ली : ओडिशा के बालेश्वर में हुए रेल हादसे के बाद पूरा देश गम में डूबा है। तीन ट्रेनों के टकराने से 238 लोगों की मौत हो गई है और 650 लोग घालय बताए जा रहे हैं। पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है। इस बीच रूस, ऑस्ट्रेलिया और कई और देशों ने भी दर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

रूस के राजदूत ने जताया शोक

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने बालेश्वर ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति “गहरी संवेदना” व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे से हम सभी इस खबर को सुनकर काफी दुखी हैं।

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री बोले- हम आपके साथ

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ हैं और आपातकालीन कर्मियों के साथ हैं जो घायलों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

पेनी वोंग ने ट्वीट किया, “भारत के ओडिशा राज्य में विनाशकारी ट्रेन दुर्घटना के बाद हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं कई घायलों और उनकी सहायता के लिए काम कर रहे आपातकालीन कर्मियों के साथ भी हैं।”

दुख की घड़ी में भारत के साथः श्रीलंका

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने भी ओडिशा रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के लिए शोक व्यक्त किया।विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर उन्हें ‘गहरा दुख’ हुआ। उन्होंने हादसे में प्रभावित सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अली साबरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “ओडिशा में दुखद ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थना पीड़ितों के परिवारों और घायलों के साथ हैं। मैं प्रभावित सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।” श्रीलंका दुख की इस घड़ी में भारत के साथ खड़ा है।”

ब्रिटेन और जापान ने भी जताया शोक

ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा में रेल दुर्घटना के समाचार से मुझे गहरा दुख हुआ है। वहीं, जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने सरकार और जापान के लोगों की ओर से पीएम मोदी को शोक संदेश भेजा है।

किशिदा ने कहा कि मैं उन लोगों और उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना करता हूं जो घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds