‘मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी, उसमें गैर-धर्मनिरपेक्ष कुछ भी नहीं’ अमेरिका में बोले राहुल गांधी

वाशिंगटन  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उनके एक के बाद एक बयान जारी हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब उन्होंने मुस्लिम लीग को लेकर बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल ने दावा किया कि ‘मुस्लिम लीग एक ‘पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी’ है।

मुस्लिम लीग में गैर-धर्मनिरपेक्ष कुछ भी नहीं है- राहुल गांधी

केरल में मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर एक सवाल के जवाब में  राहुल गाँधी ने कहा, “मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। इसमें गैर-धर्मनिरपेक्ष कुछ भी नहीं है। मुझे लगता है कि व्यक्ति (संवाददाता) ने मुस्लिम लीग का अध्ययन नहीं किया है।” वह गुरुवार को वाशिंगटन में नेशनल प्रेस

विपक्षी एकता के सवाल पर राहुल ने क्या कहा?

विपक्षी एकता के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रही है। इस संबंध में काफी अच्छा काम हो रहा है।

विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है, और यह अधिक से अधिक एकजुट हो रहा है। हम सभी विपक्षी दलों से बातचीत कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वहां काफी अच्छा काम हो रहा है। यह एक जटिल चर्चा है, क्योंकि कुछ जगहों पर हम भी एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसलिए यह कुछ हद तक जरूरत के मुताबिक लेन-देन है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह (केंद्र में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन) होगा।

अमेरिका की अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds