लॉगिन

उद्योग विभाग के अपर संचालक पर छेड़खानी का मामला दर्ज, रास्ता रोक कर महिला से किया गलत व्यवहार

Chhattisgarh June 1, 2023 रिपोर्टर: shailesh
उद्योग विभाग के अपर संचालक पर छेड़खानी का मामला दर्ज, रास्ता रोक कर महिला से किया गलत व्यवहार

उद्योग विभाग के अपर संचालक पर छेड़खानी का मामला दर्ज, रास्ता रोक कर महिला से किया गलत व्यवहार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में उद्योग विभाग के संचालनालय में पदस्थ अपर संचालक के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। अपर संचालक संतोष भगत के खिलाफ डायरेक्ट्रेट में पदस्थ एक महिला अधिकारी ने ही छेड़खानी करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और रास्ता रोकने की रिपोर्ट लिखाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है। फिलहाल अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला अधिकारी के साथ यह घटना हफ्तेभर पहले की है। इस मामले में महिला अधिकारी ने पहले विशाखा कमेटी में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें अधिकारी ने समझौते की कोशिश की। हालांकि महिला अधिकारी समझौता करने के लिए तैयार नहीं थी और तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट लिखाने के लिए पहुंची। हफ्तेभर पहले जब महिला अधिकारी आफिस में काम करने का टाइम खत्म होने के बाद घर जाने के लिए निकल रही थी, तब संतोष भगत ने रास्ता रोका, अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके आधार पर तेलीबांधा थाने में एफआइआर दर्ज की गई।

बताया जा रहा है कि भगत पर छेड़खानी का यह पहला मामला है। पांच साल पहले भी राजेंद्र नगर थाने में एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने भी भगत के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। हालांकि उस मामले में समझौता हो गया था। थाना प्रभारी उमेन्द्र टंडन का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है आरोपित अभी फिलहाल फरार है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds