मौत से पहले युवती का वीडियो, बोली-उसने मुझे हमेशा प्र‍ताड़‍ित किया, मुझे न्‍याय चाहिये

 रायगढ़  : साल भर से लिव इन में रह रही युवती को गर्भपात के लिए दवा खिलाने और उसकी मौत के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले से जुड़ा एक विडियो इंटनरेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो युवती के बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकाल साइंस सिम्स में इलाज के दौरान का बताया जा रहा है।

साल भर साथ में रखा पर शादी नहीं की

चार मिनट 40 सेकंड के इस वीडिया में युवती ने आरोपित दानिश खान उर्फ समीर हसन पिता जमाल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया है कि दानिश ने उसे साल भर से अपने साथ में रखा, लेकिन शादी नहीं किया। उसी की वजह से वह हास्पिटल में है।

वीडियो में दिखाए शरीर पर चोट के निशान

युवती ने कहा कि दानिश ने कभी उसके बारे में नहीं सोचा। अपने शरीर में चोट के निशान दिखाते हुए युवती ने बताया है कि दानिश उसे किस तरह प्रताड़‍ित कर रहा था। दानिश पर हर वक्त, हर जगह उसे प्रताड़‍ित करने का आरोप लगाते हुए उसने कहा है कि मुझे न्याय चाहिए। दानिश उसे किसी भी हाल में अब परेशान न करे।

इलाज के दौरान हुई मौत

गौरतलब है कि थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर आवास मेडिकल कॉलेज के पास किराये मकान में रहने वाली युवती की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में आठ मार्च को इलाज दौरान संदिग्ध मौत हो गई। युवती को गर्भपात के ल‍िए दवाई खिला दी गई थी।इलाज के दौरान युवती की मौत के बाद बिलासपुर पुलिस ने मर्ग डायरी जांच के लिये थाना चक्रधरनगर को भेजा।

जांच में मृतका के परिजनों से कथन लिए गए। इसमें परिजनोंं ने बताया कि युवती को अविवाहित बताकर उसके लिव इन में रहने वाले दानिश खान उर्फ समीर हसन पिता जमाल खान 27 निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ थाना कोतवाली ने युवती को गर्भपात के लिए असुरक्षित तरीके से दवाई खिला दी थी। इससे युवती की तबीयत बिगड़ी और इलाज दौरान उसकी मौत हुई है।मर्ग जांच में आरोपित दानिश खान उर्फ समीर हसन पर थाना चक्रधरनगर में 29 मई को गैर इरादतन हत्या (धारा 304 आईपीसी) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपित को जिला जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds