लॉगिन

Video : मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा, राम को हम सुख-दुख में याद करते हैं, भाजपा की तरह सिर्फ वोट के लिए नहीं

Chhattisgarh June 1, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Video : मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा, राम को हम सुख-दुख में याद करते हैं, भाजपा की तरह सिर्फ वोट के लिए नहीं

Video : मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा, राम को हम सुख-दुख में याद करते हैं, भाजपा की तरह सिर्फ वोट के लिए नहीं

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, रामायण महोत्सव कार्यक्रम से भाजपा खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि, राम आदि और अंत दोनों हैं। उनका छत्तीसगढ़ से विशेष नाता है। वो कौशल्या के राम हैं, माता शबरी के राम हैं, वो छत्तीसगढ़ के भांचा (भांजा) हैं। हम सब उन्हें अनेक रूपों में देखते हैं, पूजते हैं, स्मरण करते हैं। सीएम ने कहा कि, हम उन्हें सुख- दुख दोनों में याद करते हैं। भाजपा की तरह केवल चुनाव के समय वोट के लिए याद नहीं करते। भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है।

 

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के लिए रायगढ़ जाने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से बात की। कहा कि, हम सब कितने सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु राम हम सबके भांचा हैं। अपने जीवन का बड़ा काल खंड उन्होंने छत्तीसगढ़ में बिताया है। उन्हीं की कृपा से “राष्ट्रीय रामायण महोत्सव” जैसा शुभ और पवित्र, भव्य आयोजन हो रहा है। सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। कहा कि, मोदी से पहले महात्मा गांधी हुए, कांग्रेस के नेता। गोली लगने के समय उन्होंने सबसे पहले हे राम कहा था। यह लोग तो कहते हैं कि आजादी भी 2014 के बाद मिली।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds