Mirzapur: कालीन भैया का भौकाली अंदाज देखकर गुड्डू पंडित के भी उड़ जाएंगे होश, लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री में अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। पंकज ने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। अपने अब तक के करियर में पंकज त्रिपाठी ने कई हिट फिल्में दी हैं।

पंकज हमेशा ही पर्दे पर अलग तरह के रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनका कालीन भैया वाला किरदार कोई कैसे भूल सकता है। पंकज ने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया का किरदार निभाया है। इस रोल ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। इसी बीच पंकज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया है। इसमें एक्टर का दबंग अंदाज देख गुड्डू पंडित के भी होश उड़ जाएंगे।

भौकाली अंदाज में नजर आए कालीन भैया

पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका अंदाज काफी जुदा नजर आ रहा है। एक्टर का ये वीडियो किसी इवेंट के दौरान का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आ रहे हैं। कैमरे के सामने पंकज सिर पर गमछा बांधते नजर आ रहे हैं। ऐसा करते हुए वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उनका ये अंदाज फैंस काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एक बार फिर से मिर्जापुर के तीसरे भाग में नजर आने वाले हैं। बता दें कि जल्द ही मिर्जापुर 3 आने वाला है। इसके अलावा पंकज मोस्ट अवेटेड फिल्म का ये सीक्वल “ओह माय गॉड”  में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल प्ले करते दिखेगें। इसके साथ पंकज त्रिपाठी जल्द अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक मैं अटल हूं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह अटल के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म से पंकज का लुक सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds