लॉगिन

अरबाज खान से दो साल बड़ी हैं मलाइका अरोड़ा? इस वायरल वीडियो से पता चली असली उम्र

BOLLYWOOD June 1, 2023 रिपोर्टर: shailesh
अरबाज खान से दो साल बड़ी हैं मलाइका अरोड़ा? इस वायरल वीडियो से पता चली असली उम्र

अरबाज खान से दो साल बड़ी हैं मलाइका अरोड़ा? इस वायरल वीडियो से पता चली असली उम्र

मुंबई : मलाइका अरोड़ा को इंडस्ट्री में करीब तीन दशक हो गए हैं। मॉडल से एक्ट्रेस बनीं मलाइका की फिटनेस के करोड़ों दीवाने हैं। वो उनकी हॉटनेस देखकर बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी जलभुन कर राख हो जाती होंगी। पर अब आपको एक खबर सुनकर झटका लगने वाला, जो इनदिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह। वो है मलाइका अरोड़ा की असली उम्र।

49 नहीं बल्कि 57 की हैं मलाइका अरोड़ा

अब तक लोगों को यहीं पता था कि मलाईका खान की उम्र है 49 साल। गूगल के अनुसार, मलाइका अरोड़ा का जन्म 1973 में हुआ था, जो मई 2023 तक उनकी 49 साल की हो गई है। लेकिन अब साजिद खान के शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मलाइका को अरबाज से दो साल बड़ा बता रहे हैं और मलाइका भी इसका विरोध नहीं करती। बल्कि बड़े से जवाब देती है।

इस वायरल वीडियो से खुली पोल

दरअसल, सबरेडिट बॉली ब्लाइंड एंड गॉसिप पर एक क्लिप शेयर की गई है। जिसमें बताया गया कि कैसे मलाईका ने खुद माना की वो अरबाज खान से दो साल बड़ी हैं। पोस्ट पर लोगों ने लिखा कि अरबाज 55 के हैं तो इस हिसाब से मलाइका 57 की होंगी। लोग इस वीडियो पर काफी आश्चर्य भी जता रहे हैं उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि 57 की उम्र में एक्ट्रेस इतनी फिट कैसे हो सकती हैं।

साजिद खान के सामने आई सच्चाई

इस क्लिप में साजिद अरबाज और मलाइका का परिचय कराते हुए कहते हैं, “मलाइका, जो अरबाज से दो साल बड़ी है।” एक्ट्रेस के हंसते ही साजिद ने पूछा, ‘अपने से कम उम्र के लड़के से शादी करके आपको कैसा लग रहा है?’ मलाइका ने जवाब दिया, “मुझे लगता है कि यह ठीक है। यह अच्छा लग रहा है।” क्लिप फिर कट हो जाती है।

मलाइका से छोटे हैं अरबाज खान?

जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स को ऐसा लग रहा कि ये सब मजाक में चल रहा है। हो सकता है कि साजिद ने हंसते हुए इस कपल के साथ मजाक में यह बातें कही हो। ज्यादा यूजर्स तो मलाइका की तारीफ ही कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 57 में भी वो 30 की उम्र वालों टक्कर दे रही हैं।बता दें कि मलाइका साल 1998 से 2017 तक अरबाज खान संग शादी के रिश्ते में थीं। इन दोनों का एक बेटा भी भी है अरहान,  उनके अलग होने के बाद से, मलाइका अभिनेता  अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds