लॉगिन

रूस पर आक्रमक हुआ यूक्रेन, शेबेकिनो शहर पर किया हवाई हमला; गोलीबारी से पांच लोग घायल

World June 1, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रूस पर आक्रमक हुआ यूक्रेन, शेबेकिनो शहर पर किया हवाई हमला; गोलीबारी से पांच लोग घायल

रूस पर आक्रमक हुआ यूक्रेन, शेबेकिनो शहर पर किया हवाई हमला; गोलीबारी से पांच लोग घायल

मॉस्को : रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक बार फिर तेज हो गई है। यूक्रेन लगातार रूस के क्षेत्र में हमला कर रहा है। यूक्रेन ने रूस के शेबेकिनो शहर में हवाई हमला किया। जिसमें पांच लोग रात भर में घायल हो गए हैं। हालांकि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक रूसी शहर शेबेकिनो में हुई गोलाबारी से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि शेबेकिनो पर रॉकेट हमला हुआ है।

तीसरी बार रूसी शहर पर किया हमला

इस हमले से शहर की निजी आवास और अपार्टमेंट ब्लॉकों, घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रूस ने कहा कि यूक्रेनी तोपखाने ने इस सप्ताह तीसरी बार एक रूसी शहर पर हमला किया है।

यूक्रेन मास्को के आक्रमण को समाप्त करने के लिए पश्चिमी देशों से समर्थन प्राप्त कर रहा है। वहीं, कल भी  युक्रेन ने रूसी शहरों पर हमला किया था।

बेलगोरोद की तेल रिफाइनरी में लगी आग

यूक्रेन ने बुधवार को रूसी शहर बेलगोरोद में गोलाबारी की थी। वहां एक तेल रिफाइनरी में भी आग लग गई। शेबेकिनो के गवर्नर के अनुसार कि बेलगोरोद के सीमावर्ती जिले में एक बस्ती, आठ अपार्टमेंट इमारतों, चार घरों, एक स्कूल और दो प्रशासनिक भवनों को गोलाबारी के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

लुहांस्क में गोलीबारी से 19 घायल

इसके अलावा यूक्रेन ने लुहांस्क क्षेत्र के एक गांव में गोलाबारी की थी। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। रूसी अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूसी नियंत्रण वाले गांव पर हमला करने के लिए अमेरिका निर्मित हिमार्स रॉकेट लांचर का इस्तेमाल किया। रूस लगातार यूक्रेन पर आक्रमक होता नजर आ रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds