पत्नी से हुआ झगडा, नगर सैनिक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

धमतरी : जिले में एक नगर सैनिक ने फांसी लगाकर खदुकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि उसका झगड़ा पत्नी से हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी दूसरे कमरे में जाकर सो गई। उधर, युवक ने जान दे दी है। इसके बाद जब महिला सुबह सोकर उठी, तब उसने फंदे पर लटका हुआ नगर सैनिक का शव देखा। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नगर सैनिक वासुदेव सिन्हा (31) इन दिनों कलेक्ट्रेट बंगले में पोस्टेड था। वो अपनी पत्नी के साथ गंगरेल के सरकारी क्वार्टर में रहता था। रोज की तरह वो मंगलवार को भी ड्यूटी गया था। इसके बाद शाम को वह घर आ गया था। फिर बुधवार सुबह उसका शव मिला। जिस पर उसकी पत्नी ने आस-पास के लोगों और परिजनों को जानकारी दी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस ने उसकी पत्नी से भी पूछताछ की थी। जिस पर उसने झगड़े की जानकारी दी है। उसने यह भी बताया है कि वासुदेव सिन्हा शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर में झग़ड़ा करता था। मंगलवार रात को भी उसने झगड़ा किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds