लॉगिन

The Kapil Sharma Show की ‘सपना’ के जन्मदिन पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने लुटाया प्यार, किया मजेदार पोस्ट

BOLLYWOOD May 30, 2023 रिपोर्टर: shailesh
The Kapil Sharma Show की ‘सपना’ के जन्मदिन पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने लुटाया प्यार, किया मजेदार पोस्ट

The Kapil Sharma Show की ‘सपना’ के जन्मदिन पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने लुटाया प्यार, किया मजेदार पोस्ट

मुंबई : द कपिल शर्मा शो में सपना की भूमिका निभानेवाले कृष्णा अभिषेक का आज मंगलवार 30 मई को जन्मदिन है। वे 40 वर्ष के हो गए है। कपिल शर्मा ने इस अवसर पर कृष्णा अभिषेक को सोशल मिडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

द कपिल शर्मा शो कौन होस्ट करता है?

द कपिल शर्मा शो भारतीय टेलीविजन का पसंदीदा शो है। यह शो कॉमेडियन कपिल शर्मा के बिना अधूरा है, वे मेहमानों और दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। शो में सपना की भूमिका निभाने वाले कृष्णा अभिषेक भी इस शो की जान है। उन्होंने इसी वर्ष शो में वापसी की है और एपिसोड्स को और दिलचस्प बना रहे हैं। अब उनके जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने कृष्णा अभिषेक को शुभकामनाएं दी है।

कृष्णा अभिषेक को कपिल शर्मा ने कैसे विश किया है?

कृष्णा अभिषेक 40 वर्ष के हो गए हैं। वह कपिल शर्मा के साथ एक अच्छी दोस्ती शेयर करने के लिए जाने जाते हैं। आज सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट से यह स्पष्ट भी होता है। कपिल ने एक तस्वीर अपलोड की है। इसमें दोनों को काले रंग की ड्रेस पहने देखा जा सकता हैं। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे है। फोटो अपलोड करते हुए, कपिल ने कृष्णा के लिए एक क्यूट मैसेज भी लिखा है। वे लिखते है, “हैप्पी बर्थडे मेरे भाई कृष्णा, हमेशा खुश रहो, स्वस्थ रहो और ऐसे ही दुनिया का मनोरंजन करते रहो। बहुत सारा प्यार।”

कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के रिश्ते कैसे है?

कपिल के पोस्ट का जवाब देते हुए कृष्णा ने लिखा, “थैंक यू कप्पू। लव यू और ये हमारी अब तक की सबसे अच्छी तस्वीर है।” फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल और कृष्णा के फैंस ने भी कॉमेडियन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। एक यूजर ने लिखा है, “ढेर सारा प्यार और जन्मदिन की बधाई।” एक अन्य ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे कृष्णा! अपनी धुन पर नाचते रहो।”

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds