नग्न अवस्था में मिली शादीशुदा युवती की लाश, पानी लेने गई थी, फिर लौटी ही नहीं

दंतेवाड़ा : जिले में एक शादीशुदा युवती की लाश मिली है। वह घर से पानी लेने के लिए गई थी। मगर वह लौटी ही नहीं। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जिसके बाद उसका शव मिला है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 25 साल की शादीशुदा युवती रविवार शाम को गांव के कुएं में पानी लेने के लिए गई थी। मगर वहां जाने के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक वह लौटी ही नहीं। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फिर भी उसका कुछ नहीं पता चला।

कुएं से 100 मीटर दूर मिला शव

इसके बाद परिजन गांव में ही युवती की तलाश करने लगे। तब रात के वक्त ही युवती का शव कुएं से 100 मीटर दूर मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अगले दिन सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजन बोले-गैंगरेप के बाद हत्या हुई

उधर, परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि शादीशुदा युवती से गैंगरेप किया गया है। इसके बाद उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर में चोट के भी निशान हैं। इस मामले में एसडीओपी आशा रानी ने कहा कि पीएम करवाया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि आखिर युवती की मौत कैसे हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds