लॉगिन

‘अब जवान की कहानी बताऊंगा और फिल्म को बर्बाद…’, रेड चिली ने भेजा नोटिस तो बदजुबानी पर उतरे कमाल आर खान

BOLLYWOOD May 29, 2023 रिपोर्टर: shailesh
‘अब जवान की कहानी बताऊंगा और फिल्म को बर्बाद…’, रेड चिली ने भेजा नोटिस तो बदजुबानी पर उतरे कमाल आर खान

‘अब जवान की कहानी बताऊंगा और फिल्म को बर्बाद…’, रेड चिली ने भेजा नोटिस तो बदजुबानी पर उतरे कमाल आर खान

मुंबई : शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पठान की तरह इस फिल्म में भी अभिनेता का कुछ अलग और अनदेखा अंदाज देखने को मिलने वाला है। कुछ महीनों में यह फिल्म रिलीज होने वाली है और इसपर क्रिटिक केआरके ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। केआरके हाथ धोकर जवान के पीछे पड़ गए हैं और इस फिल्म को लेकर उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट किए हैं। जिसपर अब शाहरुख खान का भी रिएक्शन सामने आया है।

रेड चिली ने भेजा नोटिस

केआरके पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान की जवान के खिलाफ बदजुबानी करते नजर आ रहे हैं। जब उन्होंने इस फिल्म की कहानी को लेकर ट्वीट किया, तो उन्हें एक एंटी पायरेसी कंपनी से मेल आया, जो जवान पर रेड चिलीज एंटरटेनेंट के साथ जुड़ी हुई है।

केआरके ने इस मेल का स्क्रीनशॉट पर अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। उस मेल में केआरके से सोशल मीडिया पर से जवान का कंटेट डिलीट करने की गुजारिश की गई। लेकिन केआरके ने उसे डिलीट करने के बजाय मेल का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर पर साझा किया और लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।

केआरके ने दिया यह जवाब

केआरके ने लिखा, सुबह सुबह शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज ने मुझे एक लीगल नोटिस भेजा जिसमें मुझसे ट्वीट और जवान की स्टोरी डिलीट करने के लिए कहा गया, लेकिन मैंने उसे स्वीकार नहीं किया है।

अब मैं फिल्म की पूरी कहानी बताते हुए एक वीडियो जारी करूंगा। अब मैंने 100% इस फिल्म को बर्बाद करने का ठान लिया है और मैं इसके लिए जेल जाने को भी तैयार हूं।

फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर

जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में संजय दत्त भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।

जवान को एटली ने डायरेक्ट किया है, पहले यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में नजर आएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds