जल्द ही होगा वृषभ राशि में बुध का प्रवेश, इन राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को तर्क, संचार और बुद्धि का कारक माना जाता है। बुध को ज्योतिष में नपुंसक प्रकृति का ग्रह माना जाता है। बुध देव जिस राशि में जिस ग्रह के साथ होते हैं, उस हिसाब से फल देते हैं। बुध ग्रह कन्या में उच्च और मीन राशि में नीच होते हैं।

बुध का मित्र शुक्र की राशि  वृषभ राशि में आना शुभ माना जा रहा है। बुध ग्रह 7 जून को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां बुध मजबूत स्थिति में होंगे। बुध के मजबूत स्थिति में होने पर जातकों को अच्छे स्वास्थ्य, धन और बुद्धि की प्राप्ति होती है। कुछ  राशि वालों को बुध जमकर लाभ देने वाले हैं।

वृषभ राशि

बुध का वृषभ राशि में प्रवेश इस राशि के जातकों को बहुत लाभ देने वाला है। आपको करियर में कुछ अच्छे ऑफर मिलेंगे। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों की बचत और निवेश दोनों कार्य में सफलता प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे बुध ग्रह  कन्या राशि के जातकों को बहुत लाभ देने वाले हैं। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। निजी जीवन सुखद बना रहेगा। लव-लाइफ में रोमांच आएगा। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है, आप किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस को बढ़ाना लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए-नए लोगों से मुलाकात होगी, जो बिजनेस या फिर नौकरी में बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। लंबी यात्रा में जाने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds