केदारनाथ के बाद अब बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, वीडियो शेयर कर पहाड़ों की दिखाई खूबसूरती

मुंबई : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों चार धाम यात्रा पर निकले है। एक्टर इन दिनों उत्तराखंड में है। मंगलवार सुबह अक्षय ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, तो वहीं आज रविवार को बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

कड़ी सुरक्षा के दर्शन करने पहुंचे अक्षय

इस दौरान अक्षय ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में प्रवेश किया और भगवान भोले नाथ के आगे सिर झुकाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के बाहर फैंस का अभिवादन भी किया। इस मौके पर  अक्षय कुमार ब्लैक आउटफिट में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। साथ में उनके गले में रुद्राक्ष की माला भी नजर आ रही है। अक्षय ने अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाया हुआ है।

एक्टर ने लगाए ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारे

इस वीडियो में देख सकते है। मंदिर बाहर आने के बाद  एक्टर ने ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारे भी लगाए। अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ नजर आ रही है। एक्टर के आस-पास कड़ी सुरक्षा की गई है।

देहरादून में कर रहे है फिल्म की शूटिंग

खबरों के मुताबिक इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे थे। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करे तो जल्द बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले है। इस मूवी में पहली बार दो सुपरस्टार नजर आएंगे। अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले है। फिल्म 2024 ईद पर रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds