एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ करिश्मा कपूर निकलीं डिनर डेट पर, लोगों ने याद दिलवाए वो गंभीर आरोप

मुंबई : कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी बेहद दर्दनाक रही थी। साल 2003 में उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी रचाई थी। मगर दोनों के रिश्ते में धीरे धीरे इतनी कड़वाहट आ गई थी कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर मारपीट के आरोप भी लगाए थे।

आखिरकार साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था। मगर आजकल वह एक बार फिर एक्स हसबैंड के साथ नजर आ रही हैं। एक बार फिर संजय कपूर करिश्मा कपूर के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में Karisma Kapoor और Sunjay Kapur को पपाराजी ने स्पॉट किया। रविवार की रात जब एक्स हसबैंड से करिश्मा कपूर ने मिलने पहुंची तो वह काफी स्वीट लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक फ्लोरल ड्रेस कैरी किया था। वहीं संजय भी ब्लैक एंड व्हाइट सूट-बूट में नजर आए।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर साथ में दिखे

करिश्मा कपूर और संजय कपूर जब रेस्टोरेंट से निकल रहे थे तो पपाराजी ने दोनों को स्पॉट किया। दोनों ने पैप्स को देखकर स्माइल की और फिर वहां से गुजर गए। करिश्मा कपूर के तमाम फैंस उन्हें पूर्व पति के साथ देखकर कमेंट बॉक्स में रिएक्ट भी कर रहे थे। कुछ ने यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया तो कुछ ने सपोर्ट।

करिश्मा कपूर को लेकर फैंस आपस में भिड़े

एक फैन ने करिश्मा के सपोर्ट में कमेंट किया, ‘करिश्मा आप बहुत स्वीट हो। आप बहुत बेटर डिजर्व करती हो।’ वहीं एक ने लिखा, ‘करिश्मा का संजय से मिलना-जुलना सिर्फ बच्चों के लिए है। वह एकदम सही से अपने परिवार को हैंडल कर रही हैं।’ वहीं कुछ यूजर्स ने करिश्मा पर ही सवाल उठाए कि पहले तलाक हुआ। एक्ट्रेस ने उनपर आरोप लगाए और अब मिलना जुलना। कुछ यूजर्स ने तो करिश्मा को उनके पति पर लगाए आरोपों की भी याद दिलवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds