लॉगिन

Anushka Sharma ने विराट कोहली की फील्ड पर गुस्सा करने की आदत पर ली चुटकी, बताया- “शांति की मूरत”

BOLLYWOOD May 27, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Anushka Sharma ने विराट कोहली की फील्ड पर गुस्सा करने की आदत पर ली चुटकी, बताया- “शांति की मूरत”

Anushka Sharma ने विराट कोहली की फील्ड पर गुस्सा करने की आदत पर ली चुटकी, बताया- “शांति की मूरत”

मुंबई : नुष्का शर्मा विराट कोहली आईपीएल 2023 के बाद अब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दरअसल दोनों ने एक वीडियो इंटरव्यू दिया है। इसमें विराट कोहली को रणवीर सिंह की फिल्म बैंड बाजा बारात का एक डायलॉग बोलते हुए देखा जा सकता है। डायलॉग पूरा होने के बाद अनुष्का शर्मा विराट कोहली के हाथों को चूमती नजर आ रही हैं। वहीं, विराट कोहली के चेहरे पर मुस्कान है।

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली को कैसे छेड़ती है?

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इसके पहले कार्यक्रम में अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली को छेड़ती नजर आई। दरअसल अनुष्का शर्मा से पूछा गया था कि विराट कोहली की कौन-सी है आदत उन्हें पसंद है लेकिन उन्हें इसका गलत उत्तर देना था। गौरतलब है कि विराट कोहली फील्ड पर मैच खेलते समय अपना आपा खोने के लिए जाने जाते हैं।

इसी पर अनुष्का शर्मा ने उन्हें छेड़ते हुए कहती है,

“विराट कोहली शांति की फोटो है और फील्ड पर बहुत शांत रहते हैं।”

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी की। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को दोनों को एक बेटी हुई। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म बैंड बाजा बारात का एक डायलॉग बोलती हैं। वह कहती हैं, “प्यार और व्यापार की जोड़ी कभी नहीं बैठती, ना भैया, मैं तो सिंगल ही बेस्ट हूं।”

विराट कोहली ने रणवीर सिंह का कौन-सा डायलॉग बोला हैं?

इस पर विराट कोहली रणवीर सिंह का डायलॉग बोलते हैं, “बनी कर ले मेरे साथ, ब्रेड पकौड़े की कसम कभी नहीं धोखा दूंगा तुझे।” इसके बाद विराट कोहली मुस्कुराने लगते है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बैंड बाजा बारात फिल्म कब आई थी?

अनुष्का शर्मा दंग रह जाती है। वह उनसे पूछती है कैसे किया। वह विराट को गले लगाती है और उनके हाथों को चूमती है। अनुष्का शर्मा कहती है, “मुझे ऐसा लगा जैसे उन्होंने मुझे अभी प्रपोज किया है।” बैंड बाजा बारात 2010 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। वहीं, इस फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds