लॉगिन

बाइक को ओवरटेक करने का विरोध करने पर बदमाशो ने किया चाकू से वार

Chhattisgarh May 27, 2023 रिपोर्टर: shailesh
बाइक को ओवरटेक करने का विरोध करने पर बदमाशो ने किया चाकू से वार

बाइक को ओवरटेक करने का विरोध करने पर बदमाशो ने किया चाकू से वार

रायपुर : राजधानी में बदमाशों की राह चलते गुंडागर्दी करने के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जहां कट मारकर ओवरटेक करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति को चाकू मार कर घायल कर दिया। फिलहाल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी संतोष सिंह के बाइक के सामने से दो युवकों ने ओवरटेक किया था। जिसका प्रार्थी ने विरोध किया। लेकिन ये विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपित देवनारायण साहू और दुर्गेश साहू ने प्रार्थी को चाकू मार कर घायल कर दिया। आरोपितों ने प्रार्थी के पेट और सीने में चाकू से वार किया। फिलहाल पीड़ित संतोष सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds