लॉगिन

बिग बी संग काम करने के लिए अभिषेक बच्चन ने रखी शर्त, बोले- बड़ी जिम्मेदारी है यह

BOLLYWOOD May 26, 2023 रिपोर्टर: shailesh
बिग बी संग काम करने के लिए अभिषेक बच्चन ने रखी शर्त, बोले- बड़ी जिम्मेदारी है यह

बिग बी संग काम करने के लिए अभिषेक बच्चन ने रखी शर्त, बोले- बड़ी जिम्मेदारी है यह

मुंबई : अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को पर्दे पर साथ देखने के लिए प्रशंसक हमेशा उत्साहित रहते हैं। ‘बंटी और बबली’, ‘सरकार’, ‘सरकार राज’ और ‘पा’ समेत कई फिल्मों में दोनों को साथ में देखा जा चुका है। जल्द ही पिता-पुत्र की यह जोड़ी आगामी फिल्म ‘घूमर’ में नजर आएगी। अपने पिता के साथ काम करने को लेकर हाल ही में अभिषेक बच्चन बात करते नजर आए।

दर्शकों को देंगे शानदार अनुभव

अभिषेक बच्चन का कहना है कि अपने पिता के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए हमेशा ही खुशी की बात होती है। मगर, इसके साथ उन्होंने एक शर्त भी रखी है। अभिषेक बच्चन का कहना है कि वे हमेशा सही स्क्रिप्ट का इंतजार करते हैं, जो दर्शकों को एक यादगार अनुभव दे सके।

बखूबी निभाएंगे जिम्मेदारी

जूनियर बच्चन ने आगे कहा कि वे दोनों ही साथ में काम करना पसंद करते हैं। मगर, इस मामले में अपनी चॉइस को लेकर वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाना चाहते हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह के दौरान मीडिया बातचीत में अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘हम दोनों एक-दूसरे के साथ काम करते हुए एंजॉय करते हैं। मगर, बतौर अभिनेता हम दर्शकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं और इसे बखूबी निभाते रहना चाहते हैं।’

स्पेशल अपीयरेंस में होंगे बिग बी

अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘हम सही स्क्रिप्ट का इंतजार करते हैं, जितनी जल्दी यह तलाश पूरी हो सके हमें खुशी होती है साथ में काम करते हुए।’ फिल्म ‘घूमर’ की बात करें तो इसका निर्देशन आर. बाल्की कर रहे हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन का कहना है, ‘आर. बाल्की मेरे डैड के बिना फिल्में नहीं बनाते हैं। वह उनके लकी चार्म हैं। चाहें एक शॉट के लिए ही सही, वे उनकी फिल्म का हिस्सा बनते हैं। इस फिल्म में भी यही बात है।’ बता दें कि फिल्म ‘पा’ के बाद आर. बाल्की के साथ अभिषेक बच्चन का यह दूसरा प्रोजेक्ट है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds