लॉगिन

रायपुर की शुभाली को चौथे प्रयास में मिली सफलता, पति भी हैं आइएफएस अफसर, जानें इनकी सक्सेस स्टोरी

Chhattisgarh May 24, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर की शुभाली को चौथे प्रयास में मिली सफलता, पति भी हैं आइएफएस अफसर, जानें इनकी सक्सेस स्टोरी

रायपुर की शुभाली को चौथे प्रयास में मिली सफलता, पति भी हैं आइएफएस अफसर, जानें इनकी सक्सेस स्टोरी

रायपुर : भारतीय वन सेवा छत्तीसगढ़ कैडर के आइएफएस अधिकारी सीएस परदेशी की पत्नी शुभाली लक्ष्मीकांत परिहार ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा-2022 में 473वां रैंक हासिल किया है।

सिविल सेवा परीक्षा में चौथे प्रयास में सफलता हासिल की

अपने चौथे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाली शुभाली ने बताया कि उन्होंने वर्ष-2018 में महाराष्ट्र राज्य सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की। और महाराष्ट्र के जीएसटी विभाग में निरीक्षक के रूप में चुना गया। चूंकि सिविल सेवा जाना सपना था। इसलिए लगातार प्रयास जारी रहा। और चौथे प्रयास में सफलता हासिल की।

शुभाली ने पुणे से किया कंप्यूटर साइंस में बीटेक

शुभाली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पति को दिया है। उसने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि वर्ष-2015 में पुणे, महाराष्ट्र में से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। और महाराष्ट्र से ही स्कूली शिक्षा भी हुई।


लक्ष्य तयकर की पढ़ाई

शुभाली के पति सीएस परदेशी ने बताया कि वह अभी नारायणपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शुभाली की सफलता से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि शुभाली ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत किया है। पढ़ाई को लेकर हमेशा फोकस रहती। हम बातचीत करते तो ज्यादा तय समय तैयारियों को लेकर चर्चा में ही बीतता। लक्ष्य तय कर तैयारियों में जुटी रही। जिसका परिणाम शुभाली को मिला है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds