क्या आपको भी होता है बार-बार प्यार, अपनी राशि से जानिए जीवन कितनी बार होगा प्यार

सामान्य तौर पर यह माना जाता है कि एक औसत मनुष्य अपने जीवन में करीब 4 बार किसी के प्यार में पड़ता है और उसे हर बार यही लगता है कि ये उसका सच्चा और अंतिम प्यार है। किन्तु उसके जीवन में आने वाला हर प्रेमी एक सीख उसे जरूर देकर जाता है। हम औसत के आधार पर आपको लोगों के प्रेम में पड़ने की बात आपको बता रहे हैं, अब अगर आपको विशिष्ट तौर पर जानना है कि कौन कितनी बार प्रेम में पड़ता है या किसको कितनी बार अपने जीवन में प्रेम होता है तो यह राशि अनुसार जाना जा सकता है। तो चलिए राशि अनुसार ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विनोद जी से जानते हैं कि किस राशि के जातक को जीवन में कितनी बार अनुमानित प्रेम होता है।

1- मेष राशि :-

अगर आप मेष राशि वाले हैं तो आप स्वयं ये बात जानते होंगे कि आपको ना तो प्रेम में पड़ने में कोई हिचकिचाहट होती है और ना ही स्वयं जाकर किसी को प्रपोज करने में। आपके जीवन में प्रेम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, चाहे वो परिवार के लिए या मित्रों के लिए। आपके लिए प्रेम का अर्थ केवल शारीरिक से ही नहीं है, बल्कि आप आत्माओं के मिलन की बात पर यकीन करते हैं। इसलिए आप बहुत जल्दी किसी से प्रेम नहीं कर बैठते और ना ही ज्यादा बार प्रेम करते हैं।

उपाय:- सच्चा प्रेम प्राप्त करने के लिए:-

  1. ईश्वर से सच्चे मन से अपने प्रेम के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
  2. भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो के सम्मुख शुक्ल पक्ष में गुरुवार के दिन ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’मन्त्र स्फटिक की माला से जाप करें तीन माला का और तीन महीने तक हर गुरुवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर या राधा कृष्ण मंदिर में मिश्री प्रसाद चढ़ाएं।

2:- वृषभ राशि

वृषभ राशि और मेष राशि के जातकों में एक समानता है कि ये दोनों ही प्रेम में विश्वास करते हैं, अंतर बस इतना है कि मेष राशि के जातक जहां प्रेम में पड़ने में अपना समय लेते हैं, बहुत जल्दी किसी को अपना दिल नहीं दे बैठते, वहीं वृषभ राशि के जातकों को हर दिन प्रेम होता है। हां, इस मामले में वृषभ राशि वाले बहुत चालाक होते हैं, आप अपनी भावनाओं की गंभीरता को स्वयं बहुत अच्छे से समझते हैं। पूरे जीवन में आपको दो बार प्रेम होने की संभावनाएं प्रबल हैं, एक युवावस्था में और दूसरा जब आप वयस्क हो जाते हैं।

उपाय:- आप भी सच्चा प्रेम करे और आपको अच्छा प्रेम मिले उसके लिए

1- कृष्ण मंदिर में बांसुरी और पान अर्पण से सच्चे प्रेम की प्राप्ति होती है।

2- यदि आप किसी को अपना बनाना चाहते हैं तो मां दुर्गा की पूजा करें माता को लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं व प्रेम में सफलता की मनोकामना मांगें।

3:-मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक उस बच्चे की तरह हैं जो एक खिलौने की दुकान में प्रवेश करने के बाद यह निर्णय नहीं ले पाता कि उसे कौनसा खिलौना ज्यादा पसंद है, उन्हें सबकुछ पसंद आता है और वो भी बड़ी आसानी से। आप उन लोगों में से हैं जो बहुत ही जल्दी और जीवन में बहुत बार प्रेम करते हैं। यह कहना कदापि गलत नहीं है, कि आपको जीवन में चार बार तो कम से कम प्रेम कर ही बैठते हैं।

उपाय:-

1- शहद से शिव जी का रुद्राभिषेक करने से मनचाहा प्रेम और जीवन में सफलता मिलता है।

2- सोलह सोमवार के व्रत से योग्य, सुन्दर, सुशील और प्रेम करने वाला जीवन साथी मिलता है।

4:- कर्क राशि

आप उन लोगों में से हैं जो अपने सही प्रेम को लेकर दिन में भी सपने देखते हैं। आप अपने प्रेमी से बहुत काल्पनिक और बहुत ज्यादा अपेक्षाएं रखते हैं। आगे चलकर आपकी अपेक्षाएं ही आपके दुख का कारण भी बनती हैं। आपको जीवन में एक बार दिल टूटने का शिकार होना पड़ता है, इसका अर्थ यह कदापि नहीं कि दूसरी बार आप भाग्यशाली नहीं होगें। आपको अपने आप को दूसरा और अंतिम प्रयास अवश्य करना चाहिए।

उपाय:-

1- यदि प्रेमी/प्रेमिका में से कोई एक मांगलिक हैं और प्रेम-विवाह में बाधा आ रही है तो तो विवाह की लिए पुन: विचार करें नहीं तो मंगल दोष का तत्काल निवारण अवश्य कर लें। विवाह से पूर्व लाल वस्तुएं दान करें।

2- सप्तमेश या सप्तम भाव में विराजमान ग्रह की शांति अवश्य करा लें।

5:- सिंह राशि

आपको प्रेम में विश्वास तो है लेकिन आप चाहते हैं कि आप इस दुनिया से अलग-अलग अनुभव प्राप्त करें। यही कारण है कि अपने जीवनकाल में आप अलग-अलग लोगों के संपर्क में आते हैं और आपके बहुत से प्रेम संबंध बनते हैं। हो सकता है युवावस्था में आपके जीवन में एक बार प्रेम आया हो लेकिन वह संबंध सफल ना हो पाने की वजह से, आगामी जीवन में आप प्रेम तो करते हैं लेकिन बहुत सोच-समझकर।

उपाय:-

1- प्रेम-विवाह में सफलता के लिए शुक्ल पक्ष में प्राण प्रतिष्ठित असली गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करें।

2- उपहार में कभी भी काले रंग की कोई वस्तु एक-दूसरे को न दें। इससे आपस में दूरियां हो सकती है। देना हे तो लाल रंग या गुलाबी रंग की वस्तु को उपहार में दें,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds