सैम पित्रोदा ने राहुल की अमेरिका यात्रा का बताया उद्देश्य, कहा- लोकतंत्र के साझा मूल्यों को बढ़ावा देना मकसद

वाशिंगटन : जून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा, जिसके दौरान उन्हें जनसभाओं को संबोधित करने और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है,

का उद्देश्य साझा मूल्यों और “वास्तविक लोकतंत्र” की दृष्टि को बढ़ावा देना है। यह जानकारी सैम पित्रोदा कांग्रेस के इंडियन ओवरसीज अध्यक्ष ने दी है।

कार्यक्रमों के आयोजक इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की कि राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां वह भारतीय अमेरिकियों के साथ दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे,

कांग्रेस के सदस्यों और थिंक टैंक से मिलेंगे, विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और वॉल स्ट्रीट के अधिकारियों से भी मिलेंगे।

राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के क्या है एजेंडे

गांधी की संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के एजेंडे और उद्देश्य के बारे में बताते हुए पित्रोदा ने कहा, “हम यहां शिकायत करने के लिए नहीं हैं।”

हम यहां लोगों को यह बताने आए हैं कि भारत में क्या हो रहा है। भारतीय लोकतंत्र दुनिया में सबसे बड़ा है, और हम यहां उन्हें सच बताने के लिए हैं।

उन्होंने शिकागो में कांग्रेस समर्थकों के एक समूह से कहा, “हम हर किसी को आने और हमारी मदद करने के लिए नहीं कह रहे हैं।

हम समस्याओं से निपट सकते हैं। हम आपके साथ साझा करना चाहते हैं कि क्या जरूरत है इस वक्त।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds