बड़ा हादसा : 3 की मौत; गंगा नदी में लोगों से भरी नाव पलटी, 20-25 लोगों के लापता होने की आशंका

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बड़े हादसे की जानकारी सामने आ रही है, यहां गंगा नदी में 40 लोगों से भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी मिल रही है। यहां गंगा नदी में 30 लोगों से भरी डेंगी पलट गई। इस कारण डेंगी पर सवार सभी लोग गहरे पानी में गिर गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे डूब रहे लोगों को निकाला। अबतक 4 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम पहुंच चुकी है जो लोगों के इलाज में जुट गई है। बता दें कि घटना माल्देपुर गंगा घाट पर घटी है। अभी 20-25 लोगों के लापता होने की आशंका है

गंगा नदी में पलटी नाव

जानकारी के मुताबिक गंगा नदी में माल्देपुर घाट से नाव जा रही थी। इस दौरान बीच नदी में नाव पलट गई। क्योंकि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा लोगों को बचाने का काम किया गया। इस कारण कुछ लोगों की जान बचा ली गई लेकिन कुछ लोगों की जान पानी में डूबने के कारण चली गई। अबतक कितने लोग लापता है इसका सही आंकड़ा अबतक मालूम नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds