लॉगिन

Cameron Green: 17.25 करोड़ का पैसा वसूल परफॉर्मेंस, मुंबई के काम की पारी, कैमरन ग्रीन ने जमाया पहला शतक

National May 21, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
Cameron Green: 17.25 करोड़ का पैसा वसूल परफॉर्मेंस, मुंबई के काम की पारी, कैमरन ग्रीन ने जमाया पहला शतक

Cameron Green: 17.25 करोड़ का पैसा वसूल परफॉर्मेंस, मुंबई के काम की पारी, कैमरन ग्रीन ने जमाया पहला शतक

मुंबई। आईपीएल 2023 के 69 लीग मुकाबले पूरे हो चुके हैं और आखिरी मुकाबला अब आरसीबी व गुजरात टाइटंस के बीच जारी है। इस सीजन सभी रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। कई मायनों में यह सीजन अभी तक ऐतिहासिक साबित हुआ है। मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली। यह इस सीजन का 9वां शतक था इससे पहले आठ खिलाड़ी और इस सीजन शतक लगा चुके थे।

अगर एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक की बात करें तो आईपीएल का मौजूदा सीजन टॉप पर पहुंच गया है। आईपीएल 2022 यानी पिछले सीजन में 8 शतक लगे थे। लेकिन इस सीजन ने पांच मैच (चार प्लेऑफ) बाकी रहते हुए सभी सीजन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस सीजन 9 शतक लग चुके हैं। इस मामले में यह सीजन टॉप पर है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds