लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी फिर टॉप पर, बाइडन-सुनक को पछाड़ा; G-7 सम्मेलन में बिखेरी चमक

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में बीते कई सालों में काफी इजाफा हुआ है। इस बीच अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने एक सर्वे में किया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता किसी भी अन्य नेता के मुकाबले कहीं अधिक बढ़ी है।

इस सर्वे में भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी सबसे ऊपर हैं, जिनकी रेटिंग 78 फीसद है। इसके बाद स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट, मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का नंबर आता है।

लोकप्रिय नेताओं में किस स्थान पर हैं पीएम मोदी?

दरअसल, अमेरिकी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने वर्ल्ड लीडर को लेकर एक सर्वे किया था। इस सर्वे में 22 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को शामिल किया गया है। सर्वे में सामने आया है कि इस बार जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन में अलोकप्रिय नेताओं की संख्या ज्यादा है। हालांकि, इस सर्वे में बताया गया है कि लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी पहले पायदान पर हैं।

सर्वे में कौन-कौन से देश हैं शामिल?

बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट ने ये सर्वे 22 देशों में कराया गया है। जिसमें बताया गया है कि जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल अलोकप्रिय नेताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। फर्म ने अपने अनुमोदन रेटिंग के आधार पर ऐसा दावा किया है। फर्म का दावा है कि अमेरिका, जापान, फ्रांस, ब्रिटेन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को अलग-अलग कारणों से आम जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

देश नेता अनुमोदन रेटिंग%
भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 78
स्विटजरलैंड राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट 62
मेक्सिको राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल ओब्रेडोर 62
ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बानीस 53
इटली पीएम जियोर्जिया मेलोनी 49
अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन 42
कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो 39
जर्मनी चांसलर ओलाफ शोल्ज 34
ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक 33
जापान पीएम फुमियो किशिदा 31
फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds