‘पापा…आप प्रेरणा के रूप में मेरे साथ हैं’, राहुल गांधी ने पिता को उनकी पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : पूर्ण प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। आज के ही दिन आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। अपने पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में सदा।

राहुल गांधी ने राजीव गांधी के विभिन्न पलों का एक वीडियो साझा करते हुए हिंदी में ट्वीट किया। “पापा, आप एक प्रेरणा के रूप में, यादों में, हमेशा मेरे साथ हैं!”

 

राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि

इससे पहले, राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वीर भूमि में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने

राजीव गांधी ने अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में कांग्रेस की कमान संभाली। वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने जब उन्होंने अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds