आयुष्मान के पिता का हुआ निधन, दिल की बीमारी से जूझ रहे थे एस्ट्रोलॉजर

मुंबई : फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना को बड़ा झटका लगा है। उनके पिता और मशहूर एस्ट्रोलॉजर पी खुराना का निधन हो गया है। पी खुराना मशहूर एस्ट्रोलॉजर थे।पी खुराना दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। पंजाब में मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।