लॉगिन

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हैंडबैग लेकर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, उनकी इस हरकत पर भड़के लोग

BOLLYWOOD May 18, 2023 रिपोर्टर: shailesh
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हैंडबैग लेकर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, उनकी इस हरकत पर भड़के लोग

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हैंडबैग लेकर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, उनकी इस हरकत पर भड़के लोग

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तरह ही उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। सुनीता भले ही एक्टिंग से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं।

हाल ही में सुनीता उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान उनसे ऐसी गलती हुई, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इस चीज को लेकर पहुंची सुनीता

दरअसल, गोविंदा का पत्नी सुनीत हाल ही में 15 मई को महाकाल मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जिसके बाद से ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस दौरान सुनीता,  महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हैंडबैग लेकर गई थीं, जबकि इस मंदिर के अंदर किसी को भी पर्स या बैग आदि लेकर जाना सख्त मना है। ऐसे में सुनीत के साथ मंदिर के अंदर बैग देखकर लोग काफी भड़क गए हैं। इस बात को लेकर काफी अब काफी विवाद हो रहा है।

इस लुक में नजर आईं सुनीता

सामने आईं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सुनीत ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने अपने माथे पर बड़ी सी बिंदी और तिलक लगाया हुआ है। उनके गले में एक मंदिर के प्रसाद स्वरूप सफेद रंग की चुनरी नजर आ रही है, जिस पर जय महाकाल लिखा हुआ नजर आ रहा है। वहीं, उनके कंधे पर हैंड बैग है, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है।

मंदिर के सिक्योरिटी पर उठे सवाल

ऐसे में अब मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा हैं। हर कोई ये सवाल करता नजर आ रहा है कि जब मंदिर में पर्स और बैग लेकर जाना मना है तो सुनीता, अपना हैंडबैग लेकर अंदर कैसे गईं। उनको किसी ने इसको लेकर मना क्यों नहीं किया। क्या सेलेब्स के लिए नियम अलग हैं या फिर सिक्योरिटी ने इस बड़ी बात पर ध्यान ही नहीं दिया। बात दें कि ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के व्यवस्थापक संदीप सोनी ने कहा कि उस वक्त सिक्योरिटी टीम गेट पर व्यवस्था को देखने में बिजी थी,  जब सुनीता बैग के साथ अंदर गईं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds