नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की है। इसी कड़ी में किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाकर यह मंत्रालय अर्जुन राम मेघवाल को दे दिया गया है। वहीं किरेन रिजिजू को भू विज्ञान मंत्री (Ministry of Earth Science) नियुक्ति किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दी है। बता दें कि किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रद्रेश पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। वे पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान साल 2019 में खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थे। वहीं जुलाई 2021 में उन्हें कानून मंत्री बनाया गया था। उन्हें यह जिम्मेदार रविशंकर प्रसाद के स्थान पर दी गई थी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल : किरेन रिजिजू का बदला मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल होंगे अब नए कानून मंत्री
National
May 18, 2023
•
रिपोर्टर: Javed Akhtar
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल : किरेन रिजिजू का बदला मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल होंगे अब नए कानून मंत्री