CG – हाथियों से ‘वॉर’: पेड़ों पर चढ़कर तीर-धनुष, पत्थर से हमला कर रहे ग्रामीण; सतर्क हुआ वन विभाग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मानव-हाथियों के संघर्ष की स्थिति शुरू हो गई है। लगातार बढ़ रहे हाथियों के हमले और बर्बाद होती फसलों ने ग्रामीणों को भड़का दिया है। इसके चलते अब हाथियों से उनकी वॉर शुरू हो गई है। पेड़ों और टावरों पर चढ़कर ग्रामीण इन हाथियों पर तीर-धनुष, पत्थर और कुल्हाड़ी से हमला कर रहे हैं। इसके चलते अब हाथी भी परेशान हो रहे हैं। कई बार हाथियों का दल भी ग्रामीणों को दौड़ा लेता है। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद वन महकमा भी अलर्ट पर आ गया है।

दरअसल, प्रदेश में पिछले कुछ सालों से हाथियों को लेकर परेशानी बढ़ गई है। कई जिले हाथी प्रभावित श्रेणी में आ चुके हैं। इसके कारण कई बार हाथियों के हमले में ग्रामीणों की मौत होती है, तो कई बार लोग करंट लगाकर उन्हें शिकार बनाते हैं। कोरबा की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। हालांकि यह हाथियों को निशाना बनाने का प्रयास नहीं किया गया, लेकिन अब एक वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की नींद उड़ गई है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, ग्रामीण पेंड़ों और टावरों पर चढ़कर हाथियों पर हमले कर रहे हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही हाथियों का दल पास आता है, ग्रामीण शोर मचाते हुए उन पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इसके लिए तीर-धनुष, पत्थर और कुल्हाड़ी तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों को दौड़ाया और वे जान बचाकर भाग रहे हैं। वन विभाग के अनुसार, हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से कोरबा वन मंडल विचरण कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोकने पर विवाद की स्थिति बन गई है। फिर भी उन्हें किसी तरह रोका जा रहा है।

दो दिन पहले तालाब के पास पहुंचा दल
पसान वन परिक्षेत्र में दो दिन पहले हाथियों के झुंड को तालाब के पास देखा गया था। हाथी तालाब में नहाते हुए नजर आए थे। लोगों ने इसका वीडियो मोबाइल पर बनाया था, जो खूब वायरल हो रहा है। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास मुनादी करा लोगों को जंगल जाने से रोका गया।
वहीं दिन पहले कोरबा वन मंडल के ही कोरकोमा गांव के पास हाथी के झुंड को सड़क पार करते हुए देखा गया था। जिसके बाद लोगों की आवाजाही कुछ देर के लिए बंद कर दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया था कि आसपास लगे फसल को हाथियों के झुंड ने बर्बाद कर दिया है। इसके चलते हुए उनका आर्थिक नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds