गार्ज़िया मैग्जीन के कवर पेज पर छाई प्रियंका चोपड़ा, बनी ग्लोबल स्टार

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार एक के बाद एक मुकाम हासिल कर रही है। हाल ही उनकी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ और फिल्म लव अगेन रिलीज हुई है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं अब देसी गर्ल ग्लोबल गार्जिया मैग्जीन के कवर पेज पर भी छा गई है।
प्रियंका बनीं गार्ज़िया मैगजीन की कवर गर्ल
यह पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा ग्राज़िया मैगजीन के 12 कवर पेज पर नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक और मैग्जीन के कवर पेज की तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें, इस एडिशन में ग्राजिया यूके, भारत, मलेशिया, लैटिन अमेरिका, सिंगापुर, जर्मनी, स्पेन, इटली, मैक्सिको, सर्बिया, बुल्गारिया और यूएसए जैसे देश शामिल हैं।
पीसी ने साझा की दिल की बात
प्रियंका चोपड़ा ने इस अपनी इस खुशी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अदाकारान ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘आपका ग्लोबल कवर स्टार बनना बेहद खुशी की बात है|