लॉगिन

CGPSC विवाद पर CM बघेल का बड़ा बयान, कहा- भाजपा के पास कोई सबूत हो तो पेश करे, कराएंगे जांच…

Chhattisgarh May 17, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CGPSC विवाद पर CM बघेल का बड़ा बयान, कहा- भाजपा के पास कोई सबूत हो तो पेश करे, कराएंगे जांच…

CGPSC विवाद पर CM बघेल का बड़ा बयान, कहा- भाजपा के पास कोई सबूत हो तो पेश करे, कराएंगे जांच…

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा के पास कोई तथ्य है तो पेश करे. सरकार शिकायत पर जांच कराएगी, लेकिन छत्तीसगढ़ के योग्य छात्रों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए. भाजपा शासनकाल की गड़बड़ी सब जानते हैं. बीजेपी छत्तीसगढ़ में माहौल खराब करने कोशिश कर रही है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए धमतरी रवाना होने से पहले हैलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन शब्द का प्रयोग मोदी शासन में हुआ है. डबल इंजन की सरकार जैसे कोई बात नहीं है. जरूरी नहीं है कि राज्य और केंद्र में एक पार्टी की सरकार हो. कांग्रेस ने कभी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया. कांग्रेस सभी राज्यों की एकजुटता पर विश्वास करती है.

cm-bhupesh daura

मुख्यमंत्री निवास में हुई आपात बैठक पर उन्होंने कहा कि बैठक आगामी चुनाव और कार्यक्रमों को लेकर हुई थी. 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम होना उस की रूपरेखा तय हुई है. पाटन में भरोसे का सम्मलेन होना है. संभागीय स्तर पर भी सम्मलेन होगा. बाहर कई तरह की चर्चाएं थी, लेकिन बैठक का एजेंडा पहले से तय था और कोई विषय नहीं था.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds