तपती गर्मी में शहनाज गिल ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, कराया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट

मुंबई : बिग बॉस 13′ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वालीं शहनाज गिल आज किसी परिचय की मोहताज बन कर नहीं रह गई हैं। उनका स्टारडम इतना बढ़ गया है, कि अब वह हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर भी नजर आने लगी हैं।

हाल ही में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक बिजनेस किया है।

बदली शहनाज की अदाएं

फिल्मी प्रोजेकेट्स के अलावा शहनाज ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल होस्ट करती हैं, जिसमें सिनेमाई दुनिया के कई सितारे शिरकत करते हैं। एक तरह से यह कहना गलत नहीं होगा कि शहनाज ने कई प्लेटफॉर्म पर अपनी स्किल्स का परिचय दिया है।

अब शहनाज ने इस काम से ब्रेक लेते हुए समंदर किनारे बोल्ड फोटोशूट कराया है।

शहनाज गिल इन दिनों फुकेट में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। विदेश में गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले रहीं शहनाज ने रेड कलर की मिनी ड्रेस में बीच साइड की फोटो शेयर की है। गीले बालों और भीगी ड्रेस में वह बेइंतहा खूबसूरत लग रही हैं।

शहनाज की ब्यूटी पर मर मिटे फैंस

शहनाज की मेसमराइजिंग ब्यूटी को देख फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, ‘समुद्र और अधिक सुंदर दिखता है…और रेत और क्रिस्टल दिखती है…क्योंकि…हमारी क्वीन हर चीज को खास बनाती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds