लॉगिन

दोपहर में लू, तो शाम तक गर्म हवा, अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं

Chhattisgarh May 16, 2023 रिपोर्टर: shailesh
दोपहर में लू, तो शाम तक गर्म हवा, अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं

दोपहर में लू, तो शाम तक गर्म हवा, अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं

रायपुर : जेठ का महीना अब अपना तेवर दिखाने लगा है। सूर्य की प्रचंडता बढ़ने से वातावरण में तेजी से गर्माहट बढ़ रही है। हालांकि बादलों के बीच सोमवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही स्थिर रहा, लेकिन गर्म हवा ने देर शाम तक लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार इसी सप्ताह में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

सोमवार को सुबह से तेज धूप के बीच गर्म हवा चल रही थी। दोपहर में तो लू जैसी स्थिति थी। शाम तक हवा गर्म चलने से लोग परेशान हुए। हालांकि देर शाम हवा में हल्की ठंडकता घुलने से लोगों ने राहत महसूस किया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना तो नहींं है। लेकिन आगामी दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

दुर्ग के बाद दूसरा गर्म जिला

सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार तक जिले में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही थी। अब दुर्ग सबसे गर्म हो गया है। वहां सोमवार को तापमान 43. 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह राजधानी में 42.2 व बिलासपुर में दिन का तापमान 42.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

प्रमुख शहरों का मौसम

रायपुर 42.2 26.6

राजनांदगांव 42.4 27.0

बिलासपुर 42.2 25.5

दुर्ग 43.6 24.6

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds