सोमवार से मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे बुध, इन राशियों के जातक रहें सावधान

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर से ही उनके फलों के समय का विचार किया जाता है। ग्रहों की चाल का मनुष्य के जीवन पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। इनमें से कुछ नकारात्मक हो सकते हैं, तो कुछ सकारात्मक भी। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के कारक बुध देव 15 मई 2023 की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
मेष राशि
बुध इसी राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। इस दौरान जीवन के आर्थिक मामलों में बड़े उतार-चढ़ाव आने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है इसलिए आपको सोच समझ कर चलने की आवश्यकता होगी। आपको इस समय में यात्रा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें आर्थिक नुकसान हो सकता है। लेकिन बुद्धि और तर्क शक्ति के मामले में आपको प्रशंसा मिलेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध बारहवें भाव में मार्गी होंगे। इसके फलस्वरूप पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको खर्चे बढ़ने की संभावना बन रही है। आर्थिक मामले में भी नुकसान होने के योग बन रहे हैं। ऐसे में कोई बड़ा फैसला या निवेश से बचें। खास तौर पर जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। बेवजह के खर्चों, जिनमें मेडिकल से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं, की वजह से तनाव बढ़ सकता है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, सामान के खोने की आशंका है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध के मार्गी होने से फायदा होने की संभावना ज्यादा है। बुध आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। इनके मार्गी होने से आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी। व्यर्थ के खर्चे कम होंगे और आप आर्थिक मामलों में अपनी सूझ-बूझ से फायदे वाले सौदे कर सकते हैं। लेकिन इस अवधि में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।