प्रतिदिन सुबह उठकर कीजिए ये आसान काम

सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त में उठना सर्वोत्तम माना जाता है। सुबह जल्दी उठने के धार्मिक और वैज्ञानिक लाभ भी होते हैं। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार सुबह कुछ कामों का करना बेहद शुभ माना गया है। ये सभी काम सुबह करने से बुरा दिन खुशनुमा गुजरता है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि सुबह-सुबह ईश्वर की आराधना करने से उनका साथ पूरे दिन बना रहता है। सभी प्रकार की अनहोनी से आपकी रक्षा ईश्वर करते हैं। सुबह-सुबह भगवान का नाम लेने से पूरे दिन अच्छे समाचार मिलते हैं। रोज सुबह नीचे दिए गए कामों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूरे दिन मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो काम जिन्हें सुबह करने से शुभ फल मिलते हैं और भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

सुबह उठकर करें ये काम

1.सुबह उठने के साथ ही कम से कम पूरे एक घंटे तक शांत रहना चाहिए। इस दौरान शौचादि से मुक्त होने संबंधी कार्य कर लेना चाहिए। सुबह मौन रहने से पूरा दिन शांति से गुजरता है।

2.सुबह उठने के बाद कुछ समय प्रार्थना या फिर भजन करने से पूरा दिन आनंदमय गुजरता है। ईश्वर की भक्ति से मन को शांति की प्राप्ति होती है। ईश्वर सभी प्रकार की अनहोनी से आपकी रक्षा करते हैं।

  1. प्रतिदिन सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद घर में पूजा करना चाहिए। इसके बाद गाय की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद एक साथ मिलता है। जो लोग हर दिन गौ माता की पूजा करते हैं उन पर मां लक्ष्‍मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। गाय की पूजा करने वालों पर पूरे दिन मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और उन्हें लाभ ही लाभ होता है।

4.सुबह आंख खुलते ही किसी का भी चेहरा देखने से बचना चाहिए। खासतौर से किसी ऐसे व्यक्ति या पशु का जिसे देखकर मन में अचानक से बुरे भाव आते हों या जो आपको अच्छा न लगता हो। सुबह अपनी हथेली देखना शुभ माना जाता है। हथेली पर लक्ष्मी का वास होता है।

5.सुबह-सुबह मीठी वाणी का प्रयोग करना चाहिए। किसी से भी कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें। उठते ही अखबार पढ़ने या टीवी देखने से भी बचना चाहिए। इसका दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds