पृथ्वीराज सुकुमारन : 25 करोड़ रूपए जुर्माना देने के दावे पर पृथ्वीराज सुकुमारन

मुंबई : मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने  एक समाचार रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि वह एक प्रोपेगेंडा फिल्में बना रहे थे और उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 25 करोड़ रुपये का जुर्माना देना पड़ा था।

एक यूट्यूब चैनल ने एक रिपोर्ट जारी कर दावा किया था कि पृथ्वीराज सुकुमारन को मध्य पूर्व के कुछ स्रोतों से धन प्राप्त हुआ था जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जाने-माने निर्माता एंटनी पेरुंबवूर और लिस्टिन स्टीफन की भी ईडी द्वारा जांच की जा रही थी।

इस चैनल की ओर से आरोप लगाया गया है कि मलयालम सिनेमा के माध्यम से मध्य पूर्व से केरल में काला धन आ रहा है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि इंडस्ट्री में कुछ लोग इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बना रहे हैं।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों की निंदा की है। उन्होंने लिखा, “आरोप पूरी तरह से झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक हैं।” साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वह यूट्यूब चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अभिनेता ने यह भी कहा कि चैनल के खिलाफ सिविल और आपराधिक दोनों मामले दर्ज कराए जाएंगे। अभिनेता ने अपने पोस्ट में गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि खबरों के नाम पर झूठ बोलने की सीमा होती है।

पृथ्वीराज ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं आमतौर पर इनकी उपेक्षा करता हूं क्योंकि हम जिस समय में रह रहे हैं उसमें “नैतिक पत्रकारिता” जैसे शब्द तेजी से बेमानी हो रहे हैं। लेकिन समाचार के नाम पर झूठ के प्रचार की एक सीमा है। यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे मैं आखिर तक लड़ूंगा। दीवानी और आपराधिक मानहानि के आरोप दायर करने जा रहा हूं। मैं आप सभी को बता दूं कि मैंने कोई जुर्माना नहीं भरा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds