लॉगिन

‘द केरल स्टोरी’ के बाद अदा शर्मा को मिली नई फिल्म ‘द गेम ऑफ गिरगिट’, इसकी कहानी भी जान लीजिए यहां

BOLLYWOOD May 11, 2023 रिपोर्टर: shailesh
‘द केरल स्टोरी’ के बाद अदा शर्मा को मिली नई फिल्म ‘द गेम ऑफ गिरगिट’, इसकी कहानी भी जान लीजिए यहां

‘द केरल स्टोरी’ के बाद अदा शर्मा को मिली नई फिल्म ‘द गेम ऑफ गिरगिट’, इसकी कहानी भी जान लीजिए यहां

मुंबई : अपनी हालिया फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से तूफान मचाने वालीं अदा शर्मा को अब नई फिल्म ‘द गेम ऑफ गिरगिट’ हाथ लग गई है। फिल्म प्रड्यूसर्स ने अदा की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर अनाउंस भी कर दिया है। अदा अपनी इस नई फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी।

अदा को इस वक्त ‘द केरल स्टोरी’ की वजह से जमकर तारीफें मिल रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल कर रही है। अब अदा की अगली फिल्म ‘द गेम ऑफ गिरगिट’ भी अनाउंस हो गई, जिसमें वह साउथ की फिल्म ‘पुष्पा’ में अपनी आवाज दे चुके श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगी। इस थ्रिलर फिल्म को गंधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड प्रड्यूस कर रही है और इसका निर्देशन विशाल पंड्या करेंगे।

‘द गेम ऑफ गिरगिट’ में अदा श्रेयस तलपड़े के साथ

‘द गेम ऑफ गिरगिट’ में अदा को श्रेयस तलपड़े के ऑपोजिट कास्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि अदा की ये अगली फिल्म ‘द गेम ऑफ गिरगिट’ फेमस ब्लू व्हेल गेम पर आधारित है, जो कुछ समय पहले खूब सुर्खियों में था। दरअसल इस गेम को खेलने वाले कई बच्चों के सुसाइड करने की खबरों ने खूब हलचल मचा दी थी।

इस गेम को व्हेल चैलेंज भी कहा जाता है

दरअसल इस गेम को व्हेल चैलेंज भी कहा जाता है जिसमें कहते हैं कि खिलाड़ी को कुछ टास्क करने होते हैं और कई काम की एक सीरीज ही रहती है और आखिरकार खिलाड़ी को आत्महत्या भी करनी होती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds