कांकेर की बारहवीं की छात्रा प्रियल देवांगन ने टाप 10 में बनाई जगह, डाक्टर बनना है सपना

कांकेर: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए है। जिसमें कांकेर की कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रियल देवांगन ने टॉप 10 की सूची में 95.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद जब मीडिया के माध्यम से प्रियल देवांगन व उसके स्वजनों को मेरिट सूची में नाम आने की जानकारी दी तो उनकी खुशी का ठीकाना नहीं रहा। खुशी से उनकी आंखों में आंसू आ गए। प्रियल देवांगन बताती है कि उसके इस सफलता के सफर में उसके परिवार का बहुत साथ रहा है। हर कदम पर हर चीजों में भरपूर सहयोग मिला है। इसी का नतीजा है कि आज वो प्रदेश में आठवें स्थान पर रही है।

पिता पतंजलि स्टोर के संचालक

प्रियल देवांगन का कहना है कि पिता पतंजलि स्टोर के संचालक है। उन्होंने परीक्षा के लिए बहुत मेहनत की थी। शहर के निजी विद्यालय पैराडाइज हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा है। दसवीं में भी प्रियल ने विद्यालय में 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान प्रियल शुरू से जो टीचर पढ़ाते थे उसी की पढ़ाई कर आगे बढ़ती रही। पेपर के दौरान भी खुद से बहुत मेहनत की। दिन में 6 से 7 घंटे और पूरी रात पढ़ाई किया करती थी। वहीं रात में पढ़ने के दौरान उनकी मम्मी भी रात में जगा करती थी। इसमें माता-पिता का बहुत योगदान है।

डाक्टर बनना चाहती है प्रियल

प्रियल डाक्टर बनना चाहती है। प्रियल का बड़ा भाई इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। प्रियल का परिवार विगत 12 वर्षों से व्यवसाय कर रहा है। लेकिन प्रियल का सपना डाक्टर बनने का है। जिसके लिए वो मेहनत कर रही है। और उसका कहना है कि उसके इस सपने में भी उसके परिवार का भरपूर सहयोग है। प्रियल ने अपने परिणाम का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button