एक बजे तक 37 फीसदी मतदान, पूर्व PM देवेगौड़ा ने डाला वोट, कही ये बड़ी बात

बंगलरु : कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने लोगों से बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।
चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में दोपहर एक बजे तक 37.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। 12 जिलों में 40 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है।

पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा, ‘मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि आएं, मतदान करें और अच्छे लोकतंत्र के लिए एक अच्छा नेता चुनें। मैंने भी मतदान किया…हमें लोकतंत्र में भाग लेना चाहिए…।

कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हम लोगों को 130 से 135 सीटें मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds