खेत में लड़की से दुष्कर्म, आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर कराया चुप, पेट दर्द हुआ तो खुला राज

कवर्धा : जिले में एक युवक ने नाबलिग लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की तड़के करीब चार बजे खेत की ओर गई थी। इसी दौरान युवक ने उसे पकड़ लिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। करीब 22 दिन बाद लड़की के पेट में दर्द हुआ तो सारा मामला खुला। इसके बाद परिजनों के साथ लड़की थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय नाबालिग लड़की 14 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे दैनिक कार्य के लिए खेत में गई थी। उस समय परिवार के सभी लोग घर में ही सो रहे थे। आरोप है कि तभी गांव में ही रहने वाला हेमचंद ऊर्फ लल्ला नवरंग आया और लड़की का मुंह दबाकर अश्लील हरकत करने लगा। इसके बाद दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद लड़की घर लौट आई और डर के चलते किसी को नहीं बताया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि पांच मई की रात करीब 9 बजे उसके पेट में तेज दर्द हुआ। इस पर उसने परिजनों को दुष्कर्म होने की जानकारी दी। इसके बाद अगले दिन परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds