10 मई को मंगल का राशि परिवर्तन, पढ़‍िए क्या होगा इसका आप पर असर

मंगल ग्रह 10 मई से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। शहर के ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गर्मी भी पड़ेगी तो कभी-कभी बादल भी छाए रहेंगे। यह बदलाव आसमानी आफत, बिजली संकट का कारण बना रहेगा। दूसरी ओर राजनीतिक क्षेत्र में मंगल ग्रह शीर्ष नेता की वाहवाही कराएगा। यदि किसी जातक का मंगल अच्छा हो, तो वह स्वभाव से शारीरिक आत्मविश्वास साहसिक और पराक्रमी होगा।

सेनापति युद्ध में विजय प्राप्त करेगा, जो प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है। यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में बैठा हो तो जातक को विविध क्षेत्रों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। तांबा मंगल की प्रमुख धातु है। यह औषधीय मानी जाती है। तमाम रोगों के निवारण में प्रयोग होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह की दिशा दक्षिण मानी गई है।

सकारात्मक, नकारात्मक प्रभाव दोनों पड़ते हैं

ज्योतिष पंडित विष्णु राजौरिया के अनुसार मंगल तल की आभा रक्तिम है, जिस वजह से इसे लाल ग्रह कहते हैं। पृथ्वी की तरह, मंगल भी स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। हमारे सौर मंडल में ग्रहों की बात करें तो मंगल सूरज से 14.2 करोड़ मील की दूरी पर है। सौर मंडल में धरती तीसरे नंबर पर है, जिसके बाद चौथे नंबर पर मंगल है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के सकारात्मक, नकारात्मक प्रभाव दोनों पड़ते हैं।

वर्तमान मंगल का गोचर फल

ज्योतिष जगदीश शर्मा के अनुसार मंगल के घर में राहु सूर्य होने के कारण वज्रपात के साथ देश के बड़े बिजली संयंत्र पावर हाउस घरेलू इलेक्ट्रानिक अग्निकारक खराब होते हैं। लूटपाट, जघन्य हत्या, वारदात, वाहन दुर्घटना की आशंका, युद्ध जैसी समस्या रहती है। जौ, गेहूं, गुड़, चीनी, दवा, जड़ी-बूटी, भूमि, अनाज महंगे, वास्तुकार, प्रशासनिक, अग्नि कार्य करने वालों को समस्या होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds