CG – दर्दनाक हादसा : मालवाहक ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, तीन की मौत

खैरागढ़/छुईखदान/गंडई। छत्तीसगढ़ के केसीजी जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लमरा मानपुर मोड के समीप रविवार को तेज रफ्तार मालवाहक ने सामने से बाइक सवारों को सामने से ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह 11 बजे की आसपास की है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कबीरधाम के ग्राम जगनिया निवासी 30 वर्षीय संतोष मेरावी, साल्हेवारा वांराभीरा निवासी 30 वर्षीय सुखचैन श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम मुरुम निवासी 35 वर्षीय राजकुमार मेरावी को गंभीर चोटें आई थी, इलाज के लिए राजनांदगांव लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds